गंगापार, मई 20 -- तहसील क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी महादेव स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव इन दोनों आस्था का केंद्र बना हुआ है, पुरुषोत्तम मास होने की वजह से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच जरा अभिषेक कर विधि विधान से पूजन हवन कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि मन्दिर के मुख्य पुजारी लाला गोस्वामी ने बताया 17 मई रविवार से पुरुषोत्तम मास का आरंभ हुआ उसी दिन से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या मे शिव भक्त जलाभिषेक करने आ रहे हैं भक्तों की संख्या बढ़ ही रही है। चूंकि जंगली क्षेत्र से लगा भटौती पहाड़ी रमणिक स्थान है, ऐसी दशा में अधिकांश भक्त अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं।

मन्नत और आशीर्वाद मंदिर के पुजारी ने बताया कि जो भक्त श्रद्धा पूर्वक नारियल चूनरी मन्दिर में बांध कर बाबा से अर्जी लगा कर मन्नत मागते है। उनकी...