रांची, जून 21 -- रांची। पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा सुखदेव नगर मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने योगगुरु प्रदीप कुमार के निर्देशन में कपालभाति, अनुलोम-विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योगासन किए। इस दौरान सभी ने अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन योगाभ्यास शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रमेश सिंह, संजय जायसवाल, अरविंद सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- थल में योग दिवस का आयोजन हुआ यह भी पढ़ें- पंचायत भवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास यह भी पढ़ें- योग भारत की अमूल्य धरोहर है : आदित्य साहू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...