रांची, मई 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पहाड़ी मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर में प्रभार ग्रहण करने आई नवगठित कमेटी में शामिल पदाधिकारियों और विरोध प्रदर्शन कर रहे निवर्तमान कमेटी व हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं के बीच हल्ला-हंगामा के बीच नोंकझोक हुई। करीब 20 मिनट तक मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास अफरा-तफरी का माहौल रहा। निवर्तमान कमेटी और पदभार लेने आई कमेटी के सदस्य एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। हो-हल्ला और आरोप-प्रत्यारोप के बीच वहां मौजूद सुखदेवनगर थाना के प्रभारी सुनील पासवान ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रभार लेने आई कमेटी वापस लौट गई। इससे पूर्व निवर्तमान कमेटी और शिव भक्त नई कमेटी बनाने के विरोध में मंदिर के मुख्य द्वार के पास दिन के नौ बजे धरना पर बैठ गए। तय सूचना के मुताबिक, दिन के 12 बजे धार्मिक...