रांची, दिसम्बर 14 -- रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के सौजन्य से चलाए जा रहे 'नर नारायण सेवा' कार्यक्रम के तहत रविवार को पहाड़ी मंदिर में भोजन एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित नर नारायणों (गरीबों) के बीच भोजन पैकेट, पानी की बोतल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। अध्यक्ष मोहन रजक, महासचिव डॉ. श्रीमोहन सिंह, अनिल कुमार चौधरी, नरोत्तम प्रसाद सिंह, चितरंजन गुप्ता, दिवाकर प्रसाद चौधरी, विभाष मिश्र, दिनेश गुप्ता, राजेश पाण्डेय, उत्तम मंडल और डिम्पल सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...