रांची, अप्रैल 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पहाड़ी मंदिर में रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार का अभिनंदन हुआ। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति व भोले की फौज की ओर से पूजा-अर्चना के बाद उप महापौर ने आरती उतारी। इसके बाद मुख्य पुजारी कबीर दास व मनोज मिश्रा ने मंत्रोच्चार किया। वार्ड 29 के पार्षद सुनील यादव ने समिति की ओर से उन्हें पहाड़ी बाबा की तस्वीर भेंट की और माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी मंदिर में सफाई और बुनियादी सुविधा बहाल रखने को लेकर निगम हर संभव प्रयास करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो और परिसर साफ-सुथरा बना रहे। इस मौके पर समिति की ओर से प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र पहलवान, कृष्ण केशव, विजय कुमार, रोशन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, राहुल तिवारी और अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.