पहाड़ी मंदिर प्रबंधन में अनियमितता पर जनहित याचिका दायर करेगी समिति
रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर विकास संघर्ष समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई। समिति ने निर्णय लिया कि मंदिर प्रबंधन में अनियमितता पर जल्द ही हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। इस बीच सात मुख्य मुद्दों पर चर्चा कर समाधान की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि मंदिर की 26 एकड़ 13 कड़ी जमीन की नापी के बाद ही बाउंड्रीवॉल का निर्माण हो। संघर्ष समिति ने विकास समिति से 1992 से आय व्यय का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की। बाबा की आरती व शृंगार केवल सुबह शाम और पहाड़ी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग से मिली राशि के खर्च का विवरण मांगा। संघर्ष समिति ने पहाड़ी मंदिर के संरक्षण के साथ यहां से नशेड़ियों को भगाने की मांग की। बैठक में लाल ऋषिनाथ शाहदेव, सुजीत सिंह, निशांत यादव, सुनील साहू, संजय तिवारी, अजय जायसवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.