पहाड़ी मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की तैयारी, निगम ने मांगा पुलिस बल
रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर क्षेत्र के आसपास चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की दिशा में रांची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एसडीओ को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। नगर निगम के अनुसार, पहाड़ी मंदिर के आसपास कई स्थानों पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आम लोगों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक सहयोग मांगा गया है।जिला प्रशासन से आवश्यक बल मिलने के बाद निगम द्वारा निर्धारित योजना के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.