रांची, जून 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में निगम की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम अब कार्रवाई की तैयारी में है। इस कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमित व संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया। पहाड़ी मंदिर परिसर की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया। इसमें भूमि की सीमा, उपयोग और संभावित अतिक्रमण वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। इसमें नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर अभिलेखों का सत्यापन करने और इसके बाद चरणबद्ध अभियान चलाकर निगम की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा। नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों से कहा ...