पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में अवैध वाहन पड़ाव-कब्जे पर लगेगा जुर्माना
रांची, जून 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में मालवाहक वाहनों व टेंपो आदि के अवैध पड़ाव तथा लोडिंग-अनलोडिंग पर रांची नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संचालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। श्रावण मास की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम ने पहाड़ी मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें उप नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सामने आईं समस्याओं और जरूरी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी.
साफ-सफाई पर जोर तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.