रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की जारी नयी अधिसूचना पर कड़ी आपत्ति जताई।Rs. कहा कि न्यास बोर्ड की मनमानी और एकतरफा कार्रवाई को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। समिति ने कहा कि पहाड़ी मंदिर सदैव धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। इसे राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखना आवश्यक है। न्यास बोर्ड की जारी अधिसूचना मंदिर की स्थापित व्यवस्था एवं परंपराओं के विपरीत है। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जबरन पहाड़ी मंदिर का प्रभार व चार्ज लेने अथवा उक्त अधिसूचना को बलपूर्वक लागू करने का प्रयास किया गया, तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर समिति व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.