कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे के मोहल्ला संजय नगर स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर पर बुढ़वा मंगल के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सुंदरकांड का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन संजय चतुर्वेदी द्वारा कराया गया। इस दौरान छिबरामऊ से आए पांडेय म्यूजिकल ग्रुप के अरुण पांडेय और उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों और सुंदरकांड पाठ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों के बीच-बीच में युवाओं ने उत्साह के साथ नृत्य कर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। सुंदरकांड के समापन के बाद श्रद्धालुओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.