सोनभद्र, अप्रैल 3 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलाईबनवा स्थित डमडम शिव गुफा के सामने पहाड़ी पर शुक्रवार सुबह सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।शुक्रवार सुबह क्षेत्र में मवेशी चराने गए चरवाहों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर पहाड़ी पर औंधे मुंह एक महिला का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। चरवाहों ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा व डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.