पहाड़ी नाले में उफान, कटान से 40 घरों पर मंडराया खतरा
बलरामपुर, अगस्त 31 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। नेपाल के पहाड़ों पर सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद तराई क्षेत्र के धोबैनिया-जमधरा पहाड़ी नाले में उफान आ गया। तेज बहाव के साथ नाले के किनारों पर कटान शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत है। धोबैनिया-खैरहनिया पहाड़ी नाले का कटान नजीब उल्ला पुत्र खलील और जमील पुत्र रोजली के घरों से महज करीब 20 मीटर दूर पहुंच गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान पर तत्काल रोक नहीं लगी तो कई घर नाले की धारा में समा सकते हैं। नेपाल से निकलने वाला यह पहाड़ी नाला हर वर्ष तराई क्षेत्र में तबाही मचाता है। नाले के कटान से सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित होती है। खेतों में रेत जमा होने से फसल बर्बाद हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से नाले के किनारे तटबंध निर्माण व सिल्ट सफाई की मांग करते आ रहे हैं। समस्या के स्थायी समाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.