बलरामपुर, अप्रैल 8 -- ललिया संवाददाता। विकास खंड हरैया सतघरवा क्षेत्र के करमैती गांव के पास स्थित पहाड़ी नाला गौरिया की सिल्ट सफाई का कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ खंड की ओर से कराए जा रहे इस कार्य में लापरवाही और मानकों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण ननकाऊ, काशीराम, मोहम्मद सफी, नान बाबू, जलील, मुंशी शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, बाबादीन, नासिर खान व गुलाम हुसैन ने बताया कि नाले के करीब 500 मीटर हिस्से में अभी भी सिल्ट जमा है। इससे पानी का बहाव बाधित रहेगा और तेज बारिश के दौरान नाला उफान पर आ सकता है, जिससे गांव और फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सफाई कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.