बहराइच, अगस्त 31 -- गोताखोरों ने खंगाला नाला, नदियों में उफान पर नाला में भी है तेज प्रवाह परिजनों में मचा हाहाकार, टकटकी लगाए गोताखोरों पर है नजर यह भी पढ़ें- Jaunpur News: गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव घटना का विवरण मिहींपुरवा, संवाददाता। भारत नेपाल की सरहद पर स्थित बलईगांव के बाहर में गमगमा पहाड़ी नाला में नहाते समय एक युवक डूब कर तेज प्रवाह में लापता हो गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मोतीपुर एसएचओ ब्रह्मा गोंड, चौकी प्रभारी अजेश कुशवाहा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को नाला में उतारा गया है।परिवार की स्थिति मोतीपुर थाने के बल ई गांव निवासी रवि (20) पुत्र पृथ्वी शमशेर सोमवार सुबह नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूब कर लापता हो गया। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई वह रोते बिलख...