सासाराम, अगस्त 30 -- चेनारी, एक संवाददाता। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश से गुप्ताधाम जाने वाले रास्ते की नदियां और नाले उफान पर हैं। कई जगह पानी का बहाव तेज होने से मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग ने गुप्ताधाम जाने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। विभाग ने लोगों से रोक के दौरान गुप्ताधाम की ओर नहीं जाने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...