नवादा, फरवरी 12 -- अकबरपुर, निसं। प्रखंड की पचरुखी पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित पासवान और पासी टोला में वर्षों पूर्व गाड़े गए पहाड़ी चापाकल तकनीक खराबी के चलते महीनों से बंद पड़े हैं। जिसके चलते उक्त मोहल्ले वासियों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। जरूरतमंद लोगों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने की विवशता है। पानी को लेकर पशुओं को भी परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण कहते हैं कि चापाकल खराब रहने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दूसरे के चापाकल से पानी लाना पड़ता है। कभी-कभी घरों में चूल्हे भी नहीं जलते। जिससे दिन प्रतिदिन लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जरूरतमंद लोगों को भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए कभी-कभी मोहल्ले के लोगों में लड़ाई झगड़ा भी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.