धनबाद, मार्च 16 -- अलकडीहा। अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ीगोड़ा में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध उत्खनन स्थल पर रविवार को स्थानीय पुलिस, प्रबंधन और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी होते ही कोयला तस्कर व अवैध उत्खनन में लगे मजदूर भाग खड़े हुए। टीम ने अवैध उत्खनन स्थलों के मुहानों की भराई कराई। इस संबंध में ओपी प्रभारी ए रौशन ने कहा कि पहाड़ी गोड़ा में अवैध उत्खनन की जानकारी मिल रही थी। इसको लेकर छापेमारी की गई है। बताते हैं कि पहाड़ी गोड़ा, सुरंगा, सेठ कोठी, गुड़गुड़िया आदि स्थानों पर भी अवैध उत्खनन का काम चल रहा है। रात के समय अवैध उत्खनन कर निकाले गए कोयले को ट्रक के माध्यम से बाहर भेजने का काम किया जाता है। इसमें क्षेत्र के एक चर्चित कोयला तस्कर का नाम आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.