धनबाद, नवम्बर 20 -- सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर विशेष गाइडलाइन तैयार करेगा। नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यह प्रोजेक्ट सिंफर को दिया है। सिंफर के रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। अगले महीने (दिसंबर) सिंफर वैज्ञानिकों की टीम सिक्किम, सिलीगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश में साइट विजिट करेगी। पूर्व में सिंफर यह काम बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के लिए कर चुका है। इस पहल का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सड़कों की सुरक्षा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून के दौरान होने वाले भूस्खलन और सड़क टूटने ...