मेरठ, जुलाई 31 -- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शुक्रवार को बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज पहुंचने से तटीय इलाकों के ग्रामीणों और किसानों में हड़कंप मच गया है। खेतों में भरा पानी, चारे का संकट गहराया यह भी पढ़ें- उफनती गंगा ने बढ़ाई चिंता, कई गांवों के खेतों तक पहुंचा पानीबाढ़ के कारण फसलों पर प्रभाव बुधवार से शुरू हुआ गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गंगा का पानी खादर क्षेत्र के निचले इलाकों और खेतों में तेजी से प्रवेश कर रहा है, जिससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश से ज...