सोनभद्र, मार्च 5 -- ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेणुका पार क्षेत्र के पनारी ग्राम सभा के टोला कुम्हिया में मंगलवार की देर शाम एक वृद्धा की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पहाड़ी उतरते समय पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी के टोला कुम्हिया निवासी 60 वर्षीय रजवसिया पत्नी मघई मंगलवार की देर शाम अपने पति के साथ पहाड़ी से नीचे उतर रही थी। उतरते समय महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी से नीचे गिर गई। पति नशे में होने के कारण अपनी पत्नी को गिरते नहीं देखा और घर चला गया। महिला रातभर वही पड़ी रही और मौत हो गई। बुधवार की सुबह महिला को देख ग्रामीणों ने ओबरा पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि मृतका का पुत्र राय सिंह ने ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया है कि नशे में होने के कारण मां की पहाड़ी स...