चंदौली, जून 3 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक जहां तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे, वहीं इसके बाद अचानक फिर मौसम बदल गया। इसके चलते जिले के पहाड़ी इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा चलने से लोगों को काफी राहत मिली, जबकि आंधी के चलते नौगढ़ और चकिया सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और उमस के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। बाजारों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। दिनभर गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रह...