हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। हल्दूचौड़ स्थित एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के समर्थन में आवाज उठाने वाले राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी व अन्य लोगों के साथ पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार का पहाड़ी आर्मी संगठन ने विरोध किया है। संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। पहाड़ी आर्मी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई अमानवीय है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से देखा गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, अंजू पांडे, नीमा भट्ट, हेमा कांडपाल, गीता चंदोला, प्रदीप रौतेला, पंकज जोशी, भीम सिंह आदि रहे...