पहाड़ीडीह में मारपीट, नौ के विरुद्ध प्राथमिकी
गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह में मारपीट की घटना घटी है। इस मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में पहाड़ीडीह निवासी मुस्तफा कमाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पहाड़ीडीह निवासी मो रहमान मिस्त्री, रिजवान उर्फ बंधु, मिटकु अंसारी, वसीम अंसारी, मो राजा, शहबाज अंसारी, महफुज अंसारी, गट्टु एवं सबाना खातुन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मारपीट में मुस्तफा कमाल, मेराज अंसारी एवं शाहिद अंसारी घायल हुए हैं। मेराज एवं शाहिद पिता पुत्र है। वहीं मुस्तफा एवं मेराज भाई है। प्राथमिकी में लाठी, डंडा एवं रड से मारपीट करने का आरोप है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.