देहरादून, जून 4 -- मसूरी, संवाददाता।  पर्यटन नगरी मसूरी के विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों पर अवैध रूप से मलबा डालने के कारण वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। इस कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। मलबा डालने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि मलबा डालने के लिए रैलिंग भी तोड़ दी गयी है। मलबा रोड के किनारे भी छोड़ा जा रहा है जिससे दुर्घटना का भी खतरा बढ़ गया है।मसूरी में विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा जंगलों में डाला जा रहा है जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। जंगलों में छोटे पौधे तो मलवे से पूरी तरह नष्ट हो रहे है, वहीं बड़े पेड़ चोटिल हो रहे है, जिसके कारण अधिकांश पेड़ सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। सबसे अधिक स्थिति कैमल बैक रोड पर खराब हो रही है, जहां लगातार मलबा डाला जा रहा है। बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाला...