दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। पति से विवाद होने पर नाराज 17 वर्षीय विवाहिता जिम्मी पहाड़िन ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना मंगलवार को पाकड़ जिला के महेशपुर थाना अन्तर्गत सिंघारसी के गौरपाड़ा गांव में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी पाकुड़ जिला के नगर थाना अन्तर्गत मंगलापाड़ा में महादेव तुरी के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को दो बच्चे भी हुए थे। किसी कारण से एक बच्चे की मौत हो गई थी। दूसरा बच्चा अभी जीवित है और वह एक साल का है। महिला कुछ दिन पहले मायके आई थी। वह ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। पति मंगलवार को विदाई कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। विदाई को लेकर दम्पति के बीच विवाद भी हुआ था। मायके में महिला की मां और पिता थे,पर दोनों घटना के वक्त नहीं थे। दोनों दैनिक मजदूरी करने के लिए गए थे। दोनों की अनुपस्थिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.