शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- पुवायां। ट्यूशन पढ़ाने आए शिक्षक पर 15 का पहाड़ा न सुना पाने पर चौथी कक्षा के छात्र की कथित रूप से डंडे से पिटाई का आरोप लगा है। मारपीट में बच्चे की पीठ पर गहरे जख्म बताए जाते हैं। हालांकि लिखित शिकायत नहीं की गई है। नगर के कमलबाग मोहल्ले के रहने वाले आठ वर्षीय छात्र के पिता दुकान पर थे और मां घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने पहुंचा। छात्र के अनुसार, पहाड़ा न सुना पाने पर शिक्षक ने गुस्से में आकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बच्चा रोता रहा, लेकिन पिटाई जारी रही। यह भी पढ़ें- स्कूल से छात्र लापता, पुलिस कर रही तलाश कुछ देर बाद पिता घर पहुंचे तो बच्चे ने रोते हुए पूरी घटना बताई। शर्ट उतारकर दिखाने पर पीठ पर चोट के निशान देख परिजन घबरा गए। इसके बाद पिता बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन बिना त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.