बिजनौर, अगस्त 27 -- क्षेत्र की पहाड़ा नदी में सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिक्शा पलटने से एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से पुल बनवाने की मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग पर बहने वाली पहाड़ा नदी का जलस्तर कम तो हो गया, लेकिन ग्राम सरदारपुर छायली, चकउदयचंद, बहेड़ी और काशीवाला के ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। नदी किनारे जमा कीचड़ और पानी में गहरे गड्ढे लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। मंगलवार को सवारियों से भरी एक ई-रिक्शा का नदी में पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्राम चकउदयचंद निवासी सुधीर कुमार बढ़ापुर से कुछ सवारियों और पढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.