गया, अप्रैल 25 -- पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत गया-कोडरमा रेलखंड में स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर आखिरकार तीन साल बाद बंद पड़ा वेटिंग हॉल फिर से चालू कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद वेटिंग हॉल बनकर तैयार हो गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के दौरान बैठने और आराम करने के लिए व शौच के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो गई है। मरम्मत के नाम पर वेटिंग हॉल लंबे समय से बंद पड़ा था जिसके कारण यात्रियों को खासकर महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इससे संबंधित अपनी अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रमुखता से छापी गई थी। खबर का असर दिखा और वेटिंग हॉल फिर से चालू हो गया।पहाड़पुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्य एक और दो पर वेटिंग हॉल बन कर तैयार हो गया है। वेटिंग हॉल में पर्याप्त संख्या में कु...