पहाड़पुर स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस से टकराई बाइक, बड़ा रेल हादसा टला
गया, जुलाई 22 -- गया-कोडरमा रेलखंड के टनकुप्पा-पहाड़पुर रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार सुबह एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक युवक राजधानी एक्सप्रेस को सामने आते देख अपनी बाइक रेल पटरी पर छोड़कर भाग गया। कुछ ही क्षण बाद 12302 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस तेज रफ्तार से बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसका मलबा इंजन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इस तरह ट्रेन के चालक की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 6:17 बजे टनकुप्पा-पहाड़पुर के बीच तेलबीघा गांव के पास किमी संख्या 441/04 पर हुई। घटना के कारण ट्रेन 13 मिनट घटनास्थल पर रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.