गया, मई 19 -- गया-कोडरमा रेलखंड के महत्वपूर्ण पहाड़पुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को नया और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों के लिए स्ट्रीट फूड और खानपान की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान साफ-सुथरा, सुरक्षित और मनपसंद भोजन आसानी से मिल सकेगा। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलवे की नई कैटरिंग नीति के अनुसार अब फुट ओवरब्रिज और स्टेशन परिसरों में छोटे-छोटे आधुनिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉलों पर स्थानीय स्वाद के साथ बड़े और प्रसिद्ध ब्रांड्स को भी संचालन की अनुमति दी गई है। इससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध होगा और...