पहाड़पुर से अपने घर लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला,छिनतई
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रिश्ते की बात कर पहाड़पुर से अपने परिवार के साथ तिलैया स्तिथ अपने घर लौट रहे दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना छिनतई के नीयत से भादोडीह के समीप रेल लाईन के पास बने नए केबिन के पास हुई हैं।
घटना का विवरण घायल युवकों के अनुसार जब वे अपने परिवार के साथ केबिन के पास पहुंचे तो दस से पंद्रह लोगों ने घेरकर जमकर मारपीट की। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं,जहां उनका इलाज चल रहा हैं। जानकारी के अनुसार सुनील भुइया (पिता- सुकरी भुइया) एवं सागर भुइया (पिता- चिटन भुइया) अपने परिवार के साथ रिश्ते की बात कर रविवार की देर रात पहाड़पुर से लौटकर कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से वे अपने घर भादोडीह जा रहे थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.