मोतिहारी, जुलाई 22 -- मोतिहारी। जिले में नई चीनी मिल की स्थापना की संभावनाओं को ले 21 व 22 जुलाई को मे. निरानी सुगर्स लिमिटेड, बेंगलुरु की तकनीकी टीम की ओर से स्थल सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान मोतिहारी प्रखंड के मौजा ढेकहा व प्रखंड पहाड़पुर क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रस्तावित स्थलों की तकनीकी व आधारभूत आवश्यकताओं का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित स्थलों की उपलब्ध भूमि, सड़क संपर्क, जल संसाधन, विद्युत सुविधा, क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की स्थिति, किसानों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का मूल्यांकन किया गया। विभागीय अधिकारियों की ओर से तकनीकी टीम को क्षेत्र की कृषि व गन्ना उत्पादन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि परियोजना की व्यवहार्यता का समुचित आकलन किया जा सके। यह दो दिवसीय सर्वेक्षण पूर्वी चंपारण में...