गया, मार्च 12 -- पहाड़पुर और बंशीनाला स्टेशन के बीच स्थित तेलबीघा फाटक के पास रेलवे लाइन पार करने में हो रही कठिनाइयों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने अब अंडरपास निर्माण की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम पहाड़पुर स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि शिला, सवलपुर, खैरा, बिलंदपुर, तेलबीघा, बडुआ, धनेता, भगवानपुर, करमाटांड़, तेतरिया, नावाडीह, तेतरखुट, सलैया, राजरामचक, गुरिसर्वे, भेटौरा और राघोपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को रोजाना रेलवे लाइन पार कर प्रखंड व जिला मुख्यालय तक आना-जाना पड़ता है। ...