मोतिहारी, अप्रैल 14 -- पहाड़पुर। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र बलुआ गांव में छापेमारी कर 12 लीटर स्प्रिट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना के आंधार पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में बलुआ गांव निवासी रामाधार दास एवं टेनी सहनी को 12 लीटर स्प्रिट के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। अवैध शराब के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष अमन कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...