मोतिहारी, अप्रैल 29 -- पहाड़पुर। बेतिया अरेराज मुख्य सड़क पर नरकटिया कब्रिस्तान के समीप सोमवार देर रात को एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा था।एएसआई सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहाड़पुर डायल 112 द्वारा ड्यूटी के क्रम में महज पांच मिनट में इलाज के लिए सीएससी पहाड़पुर पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद उक्त जख्मी को मोतिहारी रेफर कर दिया।जख्मी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के पूजहा पटजिरवा गांव निवासी गोविंद माझी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जख्मी अपने ससुराल विशुनपुर मटियरवा आया था।बाइक से पहाड़पुर के तरफ जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई थी। यह भी पढ़ें- परैया मोड़ के पास ई-रिक्शा पेड़ में टकराई तीन घायल यह भी पढ़ें- खंभे से टकराई बाइक, युवक की हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की ...