पहाड़पुर में विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 14 -- पहाड़पुर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पहाड़पुर मेला बाजार में छापेमारी कर 15 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उक्त बाजार में चोरी छिपे शराब बेचने की सूचना मिली थी।जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर पहाड़पुर गिरी टोला गांव निवासी झुन्ना कुमार गिरी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.