मोतिहारी, मार्च 22 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने अलग अलग गांवों में छापेमारी कर 498 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परसौनी गांव में छापेमारी के दौरान उक्त गांव निवासी मनोज मिश्र को 158 ग्राम गांजा के साथ और दुधियावा कलवारी टोला गांव निवासी संदेश कुमार को 340 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.