मोतिहारी, मई 18 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपित व तीन नशेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर फरार चल रहे लखनीपुर गांव निवासी रवि सिंह,सावन कुमार,नीतीश सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं खैरवा कोठी गांव निवासी सुनील महतो, पकड़िया गांव निवासी सूरज कुमार व राजू महतो को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार,एसआई सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...