पहाड़पुर में तीन वारंटी गिरफ्तार
मोतिहारी, जून 15 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर सरेया बारवा टोला गांव निवासी मटकी साह, सरेया जागीरी टोला गांव निवासी मुकेश साह तथा सरेया चितहा गांव निवासी अर्जुन पटेल की पत्नी बेबी देवी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में एसआई विवेक कुमार, पीएसआई सूरज कुमार बैठा सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.