मोतिहारी, मई 29 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। बारिश व तेज आंधी के दौरान पुराना बरगद का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड नंबर चार मलदहिया गांव निवासी जमादार सिंह का पुत्र मनोज सिंह (40) था। उक्त घटना पंचायत में नई बन रही रेलवे लाइन के नजदीक रामवरण साह का टोला गांव के पास की है। मृतक के पड़ोसी पूर्व मुखिया विश्वनाथ सिंह ने बताया कि मनोज अपने खेत से बाइक पर मकई का बोरा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू होने पर वे बचाव के लिए सड़क किनारे पुराने बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर में डाल गिरने से युवक की मौत तभी तेज आंधी के कारण अचानक से पेड़ का मोटा डाल गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरण देवी, पुत्री कुमकुम कुमारी व काजल कुमारी सहित परि...