पहाड़पुर में ज्वेलरी दुकान के दरवाजे का कब्जा उखाड़ लाखों की चोरी, 70 हजार नकद समेत गहने ले उड़े चोर
छपरा, मार्च 28 -- दो दिनों से बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, सुबह खुली वारदात की पोल 44 पायल, 30 बेरा, सोने के आभूषण व नकदी गायब, पुलिस जांच तेज गड़खा, एक संवाददाता। पहाड़पुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़ने के बाद दरवाजे का कब्जा उखाड़कर अंदर घुसे और सोना-चांदी के कीमती आभूषणों के साथ करीब 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचनानुसार रामपुर गांव निवासी संतोष कुमार की पहाड़पुर में किराये के मकान में सोना-चांदी की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वे बीती शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बताया जाता है कि पिछले दो दिनों से दुकान बंद थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.