मोतिहारी, जनवरी 29 -- पहाड़पुर। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के रूप में रत्नेश कुमार ने गुरुवार को योगदान किया।पूर्व कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार के स्थानांतरण के बाद से यह पद प्रभार में संचालित किया जा रहा था। नवपदस्थापित कृषि पदाधिकारी रत्नेश कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिला के निवासी हैं। उनके योगदान से कृषि से जुड़ी योजनाओं एवं गतिविधियों के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है। योगदान के अवसर पर कृषि वैज्ञानिक राजेश कुमार सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय तथा संतोष कुमार ठाकुर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...