मोतिहारी, जून 26 -- पहाड़पुर। प्रखंड के दक्षिणी नोनेया पंचायत के वार्ड नंबर-आठ, महतो टोला गांव निवासी सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद (47) की नेपाल में गुरुवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र प्रसाद नेपाल के कृष्णा नगर स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में करीब चार वर्षों से मजदूरी का कार्य करता था। वह फैक्ट्री कैंपस में ही एक कमरे में रहता था। गुरुवार को दोपहर के भोजन करने रुम पर गया।काम पर पुनः नहीं लौटने पर दूसरे मजदूर उसे बुलाने गए तो उसे मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिवार में कोहराममृतक के पिता,भाई हरेंद्र कुमार,राज बिहारी प्रसाद,पत्नी निर्मला देवी,पुत्री प्रगति कुमारी,शशिकला कुमारी पुत्र विवेक कुमार सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।मृतक की पत्नी दहाड़े ...