देवघर, मार्च 18 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़तल्ली बुच्ची पंचायत कसाठी में श्रीश्री 1008 श्री सीताराम यज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ समिति सदस्यों ने बताया कि ग्राम पहाड़तल्ली, बुच्ची पंचायत कसाठी से 19 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा सुबह समय 9 बजे से निकाली जाएगी। इसके आलावे वाराणसी से आने वाले आचार्य प्रभाकर पांडेय द्वारा यज्ञ शुरुआत की जाएगी। प्रत्येक दिन पूर्वाह्न 7 बजे से वेद मंत्र उच्चारण दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक दिन संध्या 7 बजे श्रीराम कथा की जाएगी। वाराणसी की कथावाचिका आराधना देवी द्वारा कथावाचन किया जाएगा। यज्ञ आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा। 27 मार्च को पुर्णाहुति व महाप्रसाद वितरण दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.