नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली। सेंट्रल जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़गंज के एक नामी बार में अवैध अत्याधुनिक हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय रोहित यादव और 25 वर्षीय बिलाल चौधरी के रूप में हुई है। दोनों शाहबाद डेयरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और .32 बोर के सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं。

अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई डीसीपी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई एवं रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान एंटी-नारकोटिक्स सेल को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ पहाड़गंज के टिपसी बार एंड लाउंज मे...