नई दिल्ली, फरवरी 9 -- एमजी मोटर इंडिया प्रीमियम SUV सेगमेंट में अब तक का अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी जल्द ही एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करने वाली है, जो Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी। यह सीधे तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी पॉपुलर SUV को टक्कर देगी। एमजी मेजेस्टर का ऑफिशियल लॉन्च 12 फरवरी, 2026 को तय माना जा रहा है। साइज, ताकत और रोड प्रेजेंस के मामले में यह SUV D+ सेगमेंट में MG की एंट्री का ऐलान करेगी। आइए जानते हैं अपकमिंग एमजी मेजेस्टर के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।ऑफ-रोडर की तरह भी चलेगी SUV इंजन की बात करें तो एमजी मेजेस्टर में कंपनी का दमदार 2.0-लीटर चार-सिलेंडर ट्विन टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह करीब 213bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इतनी ताकत इसे पावरफुल ऑफ-रोडर बनान...