बेगुसराय, जनवरी 7 -- नावकोठी। पहसारा पश्चिम पंचायत में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन मंगलवार को प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने इस सड़क की अहमियत बताते हुए कहा कि वर्षों से इस सड़क की अनदेखी की जा रही थी। जर्जर सड़क रहने के कारण आवाजाही में फजीहत हो रही थी। यह सड़क पन्द्रहवीं वित्त योजना मद से पहसारा वार्ड नंबर सात गाछी टोला में बनी है। सात लाख 99 हजार रूपये की लागत से इस पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। मौके पर प्रखंड प्रमुख के अलावे पंकज कुमार,केशव कुमार उर्फ अनुभव, विद्यापति सिंह,दीपक कुमार,भूषण प्रसाद सिंह, ललन प्रसाद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.