बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- बीमिम्स में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण, वर्षों पुराने दर्द से मरीज को मिली राहत बिहारशरीफ के मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण भी, अब पटना-दिल्ली जाने की मजबूरी होगी कम फोटो : मेडिकल कॉलेज : पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में घुटना प्रत्यारोपण करने वाली चिकित्सकों की टीम। पावापुरी, निज संवाददाता।

नई उपलब्धि भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) में हड्डी रोग के इलाज के क्षेत्र में बुधवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। संस्थान में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके साथ ही, बिहारशरीफ निवासी एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक किया गया। दोनों जटिल ऑपरेशन सफल होने से नालंदा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को अब घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए पटना, दिल्ली...