मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। भारत-रूस के बीच हुए समझौते के चलते जिस तरह मुरादाबाद के निर्यातक रूस को निर्यात किए जाने वाले माल का पेमेंट अब रुपये में प्राप्त कर रहे हैं ठीक उसी तरह अब इजरायल के खरीदारों की तरफ से भी उन्हें माल आयात करके पेमेंट डॉलर के बजाय रुपए में किया जा सकेगा। इजरायल से निर्यातकों को पेमेंट रुपए में मिलना सुनिश्चित कराने के लिए रिजर्व बैंक की पहल पर इजरायल स्थित एसबीआई ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। आरबीआई ने भारतीय बैंकों को अपने कार्पोरेट ग्राहकों के लिए निर्यात और आयात का निपटान रुपए में करने की अनुमति दे दी है। इस व्यवस्था में इजरायल को भागीदार देश के रूप में चुना गया है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेउर्रहमान ने इसे निर्यातकों के लिए इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। कहा कि रुपए म...